
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। हरदोई के मल्लावां में बुधवार को पीएम मोदी ने यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
यूपी के 12 जिलों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेसवे
594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे यूपी के 12 जिलों से होकर निकला है। एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में पूरा हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी की बड़ी घोषणा, यूपी पुलिस में इस साल 1 लाख नई भर्तियां
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन साबित होगा। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में यह एक्सप्रेसवे आगे हरिद्वार तक जाएगा।
ये भी पढ़ें: अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े..
बता दें कि यह एक्सप्रेसवे 36,230 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। यह 594 किमी लंबा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला भी बोला। यूपी चुनाव के संकेत भी दे दिए।
ये भी पढ़ें: फुल बिजली सप्लाई: सीएम योगी के भीषण गर्मी में सख्त आदेश, यह है प्लान..
इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पेटल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही।
ये भी पढ़ें: जयंती पर स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को सीएम योगी ने किया नमन
अमरोहा से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जल्द, UPEIDA ने मांगी 62 गांवों की सूची़े..
