Friday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी बोर्ड 2026: बांदा सरस्वती शिशु मंदिर के मेधावी छात्रों ने रोशन किया नाम

Saraswati Shishu Mandir Higher Secondary School KenPath-Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी बोर्ड 2026 में बांदा में 10वीं की परीक्षा में केनपथ पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मेधावी छात्रों ने नाम रोशन किया है। यूपी बोर्ड 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर सरस्वती शिशु मंदिर के मेधावी छात्रों ने पूरे जिले में गौरव बढ़ाया है। बताते हैं कि विद्यालय से यूपी बोर्ड 2026 में 10वीं की परीक्षा में 67 छात्र शामिल हुए। इनमें से 24 छात्रों ने ससम्मान, 34 छात्रों ने प्रथम तथा 9 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

विद्यालय के छात्र हर्षित, ऋषभ और नागेंद्र बने मेधावी

Saraswati Shishu Mandir Higher Secondary School KenPath-Banda

विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में छात्र हर्षित यादव ने 92.67%, छात्र ॠषभ ने 91.67%, छात्र नागेंद्र ने 91.67%, छात्र अभिजीत यादव ने 91.16%, छात्र अभय प्रताप सिंह ने 90.33%, छात्र जयेश ने 84.50% अंक प्राप्त कर पूरे जिले में नाम रोशन किया।

ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर

सभी सफल मेधावी छात्रों को विद्यालय के अध्यक्ष भरत बाबू पांडे, प्रबंधक जगदीश सिंह तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राज किशोर द्विवेदी ने माल्यार्पण तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: बहुत जरूरी खबर, बांदा शहर में आज नहीं 29 को बंद रहेगी आधे शहर की पानी सप्लाई

साथ ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक व विद्यालय का समस्त स्टाॅफ भी मौजूद रहा। सभी मेधावी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें: बांदा राजकीय पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह

यूपी बोर्ड 2026: सीतापुर का जलवा-12वीं में शिखा और 10वीं में कशिश टाॅपर

बहुत जरूरी खबर, बांदा शहर में आज नहीं 29 को बंद रहेगी आधे शहर की पानी सप्लाई