
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में एक पिता ने अपनी दो जुड़वा मासूम बेटियों की हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पिता ने बेटियों की हत्या की यह वारदात नौबस्ता थाना क्षेत्र में की है। K-ब्लॉक किदवईनगर इलाके में रविवार तड़के जल्लाद पिता ने 11 साल की मासूम जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। बताते हैं कि हत्यारे ने खुद पुलिस को हत्या की जानकारी भी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मेडिकल कंपनी में काम करता है हत्यारोपी

जानकारी के अनुसार, हत्यारोपी का नाम शशि रंजन मिश्रा है। वह मूलरूप से बिहार के गया का रहने वाला है। वह मेडिकल कंपनी में रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम करता है।
ये भी पढ़ें: फुल बिजली सप्लाई: सीएम योगी के भीषण गर्मी में सख्त आदेश, यह है प्लान..
पुलिस का कहना है कि त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के भूतल पर बने फ्लैट में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी रेशमा, 11 साल की दो बेटियां रिद्धि-सिद्धि और 6 साल का बेटा रुद्रव गन्नू था।

वजह स्पष्ट नहीं, छानबीन कर रही पुलिस
दोनों बच्चियां 5वीं में पड़ती थीं। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि दोनों बच्चियों के शव बेड पर पड़े मिले हैं। पुलिस का कहना है कि शशि रंजन ने 2014 में सिलीगुड़ी कलिमपुर की रेशमा से प्रेम विवाह किया।
ये भी पढ़ें: कानपुर: समलैंगिक प्रेम में फंसाकर किशोरी को ले गई महिला-दोनों इस हाल में मिलीं
इसके बाद घटना के दोनों बेटियां अपने पिता के साथ सो रहीं थीं। वहीं मां बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। जिस समय घटना हुई रेशमा पास के कमरे में सो रही थीं।
प्रारंभिक जांच में यह बात..
मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जगाया। तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। हालांकि, बेटियों की हत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
ये भी पढ़ें: गंदा है पर धंधा है ये..कानपुर की डाॅ. प्रीति आहूजा का पाॅवरफुल प्रोफाइल और किडनी मंडी का खेल
गंदा है पर धंधा है ये..कानपुर की डाॅ. प्रीति आहूजा का पाॅवरफुल प्रोफाइल और किडनी मंडी का खेल
कानपुर: समलैंगिक प्रेम में फंसाकर किशोरी को ले गई महिला-दोनों इस हाल में मिलीं
फुल बिजली सप्लाई: सीएम योगी के भीषण गर्मी में सख्त आदेश, यह है प्लान..
