
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में खाकी पर दाग लग गया। कानपुर की एक छात्रा ने यूपी पुलिस के सिपाही पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि सिपाही ने शादी और नौकरी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। युवती कानपुर शहर के शारदानगर में एक हाॅस्टल रहती है। हाॅस्टल में रहकर छात्रा प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रही है। पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्रा ने कहा, सिपाही ने फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल
जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात सिपाही योगेंद्र सिंह के खिलाफ यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज हुई है। एफआईआर कराने वाली युवती शहर के शारदानगर में हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें: Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार
युवती का कहना है कि जनवरी 2026 को ट्रेन से परीक्षा देने आगरा जा रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अलीगढ़ के सिपाही योगेंद्र से हो गई। युवती ने आरोप लगाया है कि सिपाही ने पुलिस लाइन में ट्रेनिंग करने की बात कही।
ट्रेन में हुई थी आरोपी सिपाही और छात्रा की मुलाकात
साथ ही भरोसा दिलाया कि उसकी भी नौकरी लगवा देगा। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। युवती का कहना है कि आरोपी सिपाही ने फरवरी 2026 को पुलिस लाइन में शहीद स्मारक के पीछे बुलाकर उसका यौन शोषण कर डाला।
ये भी पढ़ें: UP : कोचिंग छात्रा से महीनों दुष्कर्म, दरिंदा शिक्षक कभी पिलाता था शराब-गांजा तो कभी सिगरेट, दो गिरफ्तार
युवती का कहना है कि इसके वीडियो और फोटो भी बना लिए। आरोप है कि कई बार उसका यौन शोषण किया गया। सिपाही ब्लैकमेल कर मनमानी करता रहा। उधर, कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय का कहना है कि आरोपी सिपाही के खिलाफ एफआईआर हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
धोखेबाज प्रेमी: दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो-ब्लैकमेलिंग
यूपी: महिला अधिकारी का यौन शोषण मामले में मथुरा के उपायुक्त (राज्य कर) समेत 7 अफसर सस्पेंड
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू
UP: स्पा की आड़ में भाजपा नेत्री के फ्लैट में सेक्स रैकेट का खुलासा, 9 लड़कियों समेत 13 अरेस्ट..
