
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा जांच में नाबालिग निकली है। वायरल गर्ल मोनालिसा के नाबालिग होने बात आयोग की जांच में सामने आई है। पता चला है कि शादी के समय वायरल गर्ल की ज्यादा उम्र बताकर फरमान खान ने उससे शादी की। मध्यप्रदेश में पुलिस ने मोनालिसा के पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
आयोग की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। दरअसल, राष्ट्रीय जनजाति आयोग की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र सिर्फ 16 वर्ष 2 महीने थी।

आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में मामले की जांच हुई है। कहा जा रहा है कि इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Bold Actresss : भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने ठंड में ढाया कहर
बताते हैं कि जांच में संबंधित दस्तावेजों और स्थानीय रिकॉर्ड की पड़ताल की गई थी। तभी यह पता चला कि मोनालिसा नाबालिग है।
लव जेहाद के लगते रहे हैं आरोप

मामले की जांच के बाद मध्यप्रदेश के महेश्वर थाने में आरोपी फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज हुआ है। आयोग ने पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है।
केरल और एमपी के डीजीपी दिल्ली तलब

आयोग ने मामले में केरल और मध्यप्रदेश पुलिस के डीजीपी को तलब किया है। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर सवाल उठे थे। लोगों ने लव जेहाद के आरोप लगाए थे। कई और गंभीर सवाल उठे।
ये भी पढ़ें: Actress नम्रता मल्ला ने बिकनी पर चूड़ी-झुमका पहन लगाया देशी तड़का
इसके बाद आयोग ने स्वत: संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू की। जांच में यह पूरा खुलासा हुआ है। जांच में मोनालिसा की उम्र संबंधी रिकॉर्ड सामने आने के बाद पूरा मामला और ज्यादा गंभीर हो गया। बताते चलें कि फरमान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है।
यूपी के बागपत का रहने वाला है फरमान

कुछ साल पहले फिल्मों में हीरो बनने के लिए परिवार छोड़कर मुंबई चला गया था। वहीं उसकी मोनालिसा से मुलाकात हुई। हाल में दोनों के केरल जाकर शादी करने की खबरें सामने आईं। शादी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ से लौटीं वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया..
Actress नम्रता मल्ला ने दिखाया ब्रालेस किलर लुक, फैंस बोले- सबपर भारी आपका..
Bollywood : 40 की उम्र में भी बेहद Fit और Bold हैं Actress रिया सेन
‘गंदी बात’ फेम Abha Paul ने शेयर की सबसे बोल्ड Photos, मचा हड़कंप
Hot Actress शर्लिन चोपड़ा Boldness को लेकर फिर सुर्खियों में छाईं
Birthday Special : बेहद बोल्ड हैं Actress प्रज्ञा जायसवाल, पहचान की नहीं मोहताज
