समरनीति न्यूज, डेस्कः जिंदगी में कुछ बनने के सपने सजाकर मुंबई आई एक माडल का सिर्फ ढाई हजार के लिए कत्ल हो गया। 20 साल की इस खूबसूरत माडल का कत्ल उसी के साथी ने किया। हत्या की वजह प्रारंभिक तौर पर ढाई हजार रुपए को लेकर विवाद बताया जा रहा है। हत्यारोपी को पुलिस ने एक कैब ड्राइवर की समझदारी की मदद से पकड़ लिया है।
रुपए के विवाद में साथी पर हत्या का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार किया
बताते हैं कि मानसी दीक्षित नाम की 20 साल की खूबसूरत माडल अपनी कैरियर को लेकर काफी संजीदा थी। सोमवार को उसका अपने साथी 19 साल के मुजम्मिल सईद नाम के युवक से विवाद हो गया। घटना के समय माडल उसके घर गई हुई थी। वहीं दोनों में ढाई हजार रुपए को लेक विवाद हुआ।
ये भी पढ़ेंः मोदी के खिलाफ चुनाव के सवाल पर शाटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन..
इसी दौरान बात इतनी बढ़ गई कि मुजम्मिल ने लोहे की राड से प्रहार करके उसका कत्ल कर दिया। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे सूटकेस में भर लिया। बाद में आरोपी ने उसने मोबाइल से काल करके एक कैब बुक की। कैब में सूटकेस लेकर वह मुंबई के मालाड पश्चिम में लिंक रोड के पीछे सुनसान रास्ते पर पहुंचा।
कैब ड्राइवर की समझदारी से खुलासा
वहां सूटकेस को फेंक दिया। वहां कैब को छोड़ दिया और एक आटो से वापस लौट आया। उधर, कैब के ड्राइवर ने शक होने पर पुलिस को फोन करके सारी बात बताई। साथ ही सईद का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया। पुलिस ने बड़ी ही समझदारी से काम लिया।
ये भी पढ़ेंः लखनऊ में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी समेत 5 पर F.I.R. दर्ज
तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सूटकेस को बरामद कर लिया। इसके बाद उसे खोलकर देखा तो उसमें माडल की लाश मिली। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए अपनी जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।