मुंबई में खूबसूरत माडल मानषी दीक्षित का कत्ल, सूटकेस में मिली लाश
समरनीति न्यूज, डेस्कः जिंदगी में कुछ बनने के सपने सजाकर मुंबई आई एक माडल का सिर्फ ढाई हजार के लिए कत्ल हो गया। 20 साल की इस खूबसूरत माडल का कत्ल उसी के साथी ने किया। हत्या की वजह प्रारंभिक तौर पर ढाई हजार रुपए को लेकर विवाद बताया जा रहा है। हत्यारोपी को पुलिस ने एक कैब ड्राइवर की समझदारी की मदद से पकड़ लिया है।
रुपए के विवाद में साथी पर हत्या का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार किया
बताते हैं कि मानसी दीक्षित नाम की 20 साल की खूबसूरत माडल अपनी कैरियर को लेकर काफी संजीदा थी। सोमवार को उसका अपने साथी 19 साल के मुजम्मिल सईद नाम के युवक से विवाद हो गया। घटना के समय माडल उसके घर गई हुई थी। वहीं दोनों में ढाई हजार रुपए को लेक विवाद हुआ।
ये भी पढ़ेंः मोदी के खिलाफ चुनाव के सवाल पर शाटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन..
इसी दौरान बात इतनी बढ़ गई कि मुजम्मिल ने लोहे की राड से प्रहार कर...