Wednesday, March 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक हादसा, शंकरनगर के छात्र की मौत, बहन-भाई कानपुर रेफर

youth from ShankarNagar in Bandacity died in an accident

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसा हो गया। यह दर्दनाक हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में बाधापुरवा के पास हुआ। बांदा शहर के शंकरनगर के छात्र की मौत हो गई। घायल भाई-बहन को कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि छात्र अखिलेश अपने साथी व उनकी बहन प्रिया के साथ खत्री पहाड़ मंदिर से लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

खत्री पहाड़ मंदिर से लौटते समय दुर्घटना

जानकारी के अनुसार, शहर के शंकरनगर के अखिलेश सोनी (26) पुत्र छुटटन अपने साथी पुष्पेद्र (20) और उनकी बहन प्रिया (18) के साथ खत्रीपहाड़ मंदिर गए थे। बताते हैं कि वहां से तीनों बाइक से देर शाम लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें: बांदा सदर विधायक झूलेलाल जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

बताते हैं कि रास्ते में बाधापुरवा के पास बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक चला रहे अखिलेश ट्रक के नीचे आ गए। बाकी दोनों को भी गंभीर चोटें आईं। तीनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर में सेल्समैन ने उठाया खौफनाक कदम-परिवार में कोहराम

वहां डॉक्टरो ने अखिलेश को मृतक घोषित कर दिया। वहीं दोनों भाई-बहन को कानपुर रेफर किया गया है। मृतक के चचेरे भाई राहुल सोनी का कहना है कि अखिलेश बीए के छात्र थे। वे दो भाइयों में छोटे थे। अचानक इस घटना से मां मुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर के छाबी तालाब में व्यक्ति का शव मिला-परिवार में कोहराम 

बांदा सदर विधायक ने करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का किया भूमि पूजन 

बांदा जिला जज ने दिलाई अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को शपथ

बांदा शहर के छाबी तालाब में व्यक्ति का शव मिला-परिवार में कोहराम

बांदा: पति-पत्नी के विवाद में एक की गई जान-परिवार में कोहराम