Sunday, March 22सही समय पर सच्ची खबर...

कहीं खुशी-कहीं गम, बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी घोषित..

Lok Sabha 2024 : Local BJP leaders

मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में बीजेपी की जिला कार्यकारिणी घोषित हो गई है। नई बांदा बीजेपी जिला कार्यकारिणी को लेकर कहीं खुशी कहीं गम जैसा माहौल है। कुछ लोग प्रसंशा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उपेक्षा की बातें कर रहे हैं। दरअसल, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा बुंदेलखंड में नए सिरे से तैयारी में जुटी है। बुंदेलखंड के साथ ही अवध आदि क्षेत्रों में नई जिला कार्यकारणी घोषित हो रही हैं।

जिला कार्यकारिणी में 8 जिला उपाध्यक्ष-3 महामंत्री शामिल

Banda BJP district executive announced
बांदा BJP जिला कार्यकारिणी सूची।

जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने युवाओं की नई टीम बनाने के प्रयास किए हैं। यह प्रयास कितने सफल होंगे इसका पता 2027 के नतीजे ही बताएंगे। बहरहाल, नई टीम युवाओं से भरी है। 8 उपाध्यक्ष और तीन महामंत्रियों वाली बांदा जिला  कार्यकारणी में 8 जिला मंत्री हैं।

बांदा BJP जिला कार्यकारिणी सूची।

एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री भी है। इसके अलावा 64 सदस्य हैं। मीडिया प्रभारी और आईटी संयोजक भी हैं।

ये भी पढ़ें: UP: बीजेपी MLC 2 घंटे रहे डिजिटल अरेस्ट-Video काॅल पर हुआ यह सब..

बांदा जिला कार्यकारिणी की सूची जारी होने के बाद पार्टी नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं रख रहे हैं। काफी लोग उत्साहित हैं। वहीं कुछ लोग उपेक्षा की बातें भी कह रहे हैं।

बांदा BJP जिला कार्यकारिणी सूची।

वहीं कुछ लोग नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए नई कार्यकारिणी की प्रशंसा कर रहे हैं। कुछ पार्टी नेताओं का कहना है कि युवाओं की नई टीम तैयार की गई है। ज्यादा जोश से काम करेगी।

ये भी पढ़ें: बांदा: मंत्री नंदी बोले- योगी सरकार ने यूपी को 9 साल में विकासशील बनाया

वहीं कुछ नाराजगी जारी करते हुए उपेक्षा के आरोप लगा रहे हैं। कह रहे हैं कि पुराने लोगों की उपेक्षा की गई है।

बांदा BJP जिला कार्यकारिणी सूची।

सोशल मीडिया पर कुछ लोग क्षेत्रीय और जातीय उपेक्षा की बातें लिख रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जसपुरा और पैलानी क्षेत्र की कम सहभागिता रखी गई है। बताते चलें कि भाजपा नए जिलाध्यक्षों के बाद अब जिला कार्यकारिणी पर फोकस कर रही है।

ये भी पढ़ें: खास खबर : CM Yogi और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 1 घंटे रहे साथ

कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

बांदा: मंत्री नंदी बोले- योगी सरकार ने यूपी को 9 साल में विकासशील बनाया

UP: बीजेपी MLC 2 घंटे रहे डिजिटल अरेस्ट-Video काॅल पर हुआ यह सब..