Thursday, January 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: बेटी के हत्यारोपी सिपाही का शव यमुना में मिला-कानपुर में पत्नी की हालत गंभीर

Banda: deadbody of constable accused of killing daughter found in Yamuna

समरनीति न्यूज, बांदा: बेटी की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला कर लापता हुए सिपाही का शव आज यमुना नदी से बरामद हुआ। मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह बांदा पहुंच गए हैं। बताते चलें कि मर्का थाने में डायल-112 पर तैनात सिपाही गौरव यादव कस्बे में पत्नी शिवानी व 3 साल की बेटी के साथ रहते थे। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

पारिवारिक कलह में दुखद घटना

किराये के मकान में पति-पत्नी के बीच बीती 14 जनवरी की रात विवाद हो गया। बताते हैं कि सिपाही ने बेटी पर हमला कर दिया। मासूम ने दम तोड़ दिया। फिर पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। बाद में वहां से फरार हो गया था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया था। बेटी की मौत हो गई थी। पत्नी का कानपुर में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Kanpur: ‘अश्लील वीडियो देखते हो, अभी जेल भेजता हूं’, ऐसा बोलकर युवक से ठगे ₹17 हजार

घटना के अगले दिन सिपाही के दोनों मोबाइल फोन यमुना किनारे रखे मिले थे। माना जा रहा था कि वह यमुना में कूदा होगा।

लगातार तलाश रही थी पुलिस

आज गांव के लोगों ने शव नदी में उतराता देखा। बताते चलें कि यह घटना 14 जनवरी की रात की थी। सिपाही गौरव फर्रुखाबाद के गढ़कुइयां कूट गांव के रहने वाले थे। उनकी पत्नी शिवानी (25) और तीन वर्षीय बेटी परी थे। पत्नी का कानपुर में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह का कहना है कि मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी है।

संबंधित मुख्य खबर यहां पढ़ें: बांदा में बड़ी वारदात, सिपाही ने कुल्हाड़ी से पत्नी-बेटी पर किया हमला, बच्ची की मौत-महिला रेफर 

बांदा में बड़ी वारदात, सिपाही ने कुल्हाड़ी से पत्नी-बेटी पर किया हमला, बच्ची की मौत-महिला रेफर