Wednesday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda: Body of missing constable accused of killing daughter found in Yamuna

बांदा: बेटी के हत्यारोपी सिपाही का शव यमुना में मिला-कानपुर में पत्नी की हालत गंभीर

बांदा: बेटी के हत्यारोपी सिपाही का शव यमुना में मिला-कानपुर में पत्नी की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बेटी की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला कर लापता हुए सिपाही का शव आज यमुना नदी से बरामद हुआ। मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह बांदा पहुंच गए हैं। बताते चलें कि मर्का थाने में डायल-112 पर तैनात सिपाही गौरव यादव कस्बे में पत्नी शिवानी व 3 साल की बेटी के साथ रहते थे। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पारिवारिक कलह में दुखद घटना किराये के मकान में पति-पत्नी के बीच बीती 14 जनवरी की रात विवाद हो गया। बताते हैं कि सिपाही ने बेटी पर हमला कर दिया। मासूम ने दम तोड़ दिया। फिर पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। बाद में वहां से फरार हो गया था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया था। बेटी की मौत हो गई थी। पत्नी का कानपुर में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें: Kanpur: ‘अश्लील वीडियो देखते हो, अभी जेल भेजता हूं’, ऐसा बोल...