
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने 15 दिसंबर को शहर में निकली कलश यात्रा में महिला श्रद्धालुओं की सोने की चेन व मंगलसूत्र खींचने वाले 8 लोगों को पकड़ लिया है। ये सभी एक गिरोह के सदस्ये हैं, जो ऐसा ही काम करते हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इन अपराधियों के कब्जे से एक पीली धातु की जंजीर, सात मंगलसूत्र भी बरामद किए हैं।
महिला श्रद्धालुओं को बनाया था निशाना
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, बीती 15 जनवरी को शहर में विशाल कलश यात्रा निकली थी।

वहां टप्पेबाजों ने रामलीला मैदान और अलीगंज के बीच महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व सोने की जंजीर खींच ली थीं। भीड़ के कारण किसी को पता नहीं चला।
ये भी पढ़ें: बांदा में लव मैरिज का दुखद अंत-शादी को एक साल भी नहीं और विवाहिता की मौत
मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू की थी। एसपी पलाश बंसल ने सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाॅक को जिम्मेदारी सौंपी थी। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह के नेतृत्व में टीमें अपराधियों की तलाश में जुटी थीं।
कार से पहुंचकर करते थे घटना

पुलिस का कहना है कि आज अतर्रा रोड बाइपास के पास सफेद रंग की कार से 2 पुरुष व 6 महिलाओं को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से पीली धातु के 07 मंगलसूत्र व 1 जंजीर बरामद हुई है।
आरोपी महिलाएं-पुरुष आपस में रिश्तेदार
बताते हैं कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सभी आपस में रिश्तेदार हैं। कार से पहुंचकर ऐसी जगहों पर घटनाएं करते हैं। कलश यात्रा के बाद मवई गेस्ट हाउस के पास चल रही कथा के पंडाल में ऐसी ही घटनाएं करने वाले थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में सनसनीखेज घटना, हत्या कर फेंका गया शव मिला! छानबीन में जुटी पुलिस
UP: लव मैरिज का दुखद अंत-शादी को एक साल भी नहीं और विवाहिता की मौत
बांदा में सनसनीखेज घटना, हत्या कर फेंका गया शव मिला! छानबीन में जुटी पुलिस
Breaking: बांदा गायत्री नगर में छात्रा ने लगाई फांसी, यह वजह..
बांदा में सपा-कांग्रेस समेत कई दलों का धरना-राइफल क्लब की नीलामी रद्द की मांग
यूपी: दो होटलों में देह व्यापार का खुलासा, 7 युवतियों समेत पकड़े गए 15 लोग
UP: कोऑपरेटिव बैंक में 21 करोड़ का घोटाला-प्रबंधक और कर्मचारी होंगे बर्खास्त
