Wednesday, January 14सही समय पर सच्ची खबर...

UP: बदायूं में बड़ी घटना मेंथा फैक्ट्री में तीन गार्ड के शव मिलने से सनसनी

in Badaun three guards deadbodies found in factory
फैक्ट्री में तीन शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी के केबिन में मंगलवार सुबह तीन गार्ड के शव पड़े मिले। एक मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की ओर से प्रथमदृष्टया मामला दम घुटने से मौत का माना जा रहा है।

छानबीन में जुटी पुलिस

घटनाक्रम की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ फैक्टरी परिसर में जुट गई। बताते चलें कि कुछ महीने पहले इस फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी।

ये भी पढ़ें: बिजनौर: नायब तहसीलदार ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाशने में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, बदायूं के उझानी गांव में मेंथा फैक्टरी में सुबह सिक्योरिटी गार्ड जोगेंद्र यादव (30 वर्ष), भानु यादव (26 वर्ष) और विवेक यादव के शव पड़े मिले।

in Badaun three guards deadbodies found in factory
मेंथा फैक्ट्री में 3 शव मिलने के बाद मौके पर भीड़।

पुलिस का कहना है कि केबिन में हीटर लगा था। किसी के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। जांच की जा रही है। वहीं एक मृतक गार्ड के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी वारदात: थाने में दिनदहाड़े हत्या-पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया-हड़कंप 

Lucknow: बांदा के पूर्व CMO भ्रष्टाचार में दोषी मिले-बदायूं में हैं तैनात, पढ़ें पूरा मामला

यूपी में बड़ी वारदात: थाने में दिनदहाड़े हत्या-पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया-हड़कंप

Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार

Big Breaking: यूपी में 15 जनवरी को अवकाश की घोषणा

Lucknow: राजनाथ सिंह बोले, विकसित भारत का रास्ता उत्तर प्रदेश से निकलेगा