
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी में एक महिला से नकाबपोश युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। बताते हैं कि दो घंटे खेत में बेहोश पड़ी रही। बाद में खून से लतपत हालत में घर पहुंची। तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। आसपास वालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
गांव में सामूहिक दुष्कर्म की है चर्चा
गांव के लोगों में चर्चा है कि दुष्कर्म करने वाला एक नहीं, कई लोग होंगे। लोगों का मानना है कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है, क्योंकि उसकी हालत बेहद खराब है। उधर, पीड़ित महिला का कहना है कि उसने एक नकाबपोश युवक को दुष्कर्म करते देखा। इसके बाद वह बेहोश हो गई।
ये भी पढ़ें: 19 साल की लड़की को नाबालिग लड़के से रेप के मामले में 10 साल की सजा
बताते हैं कि महिला की उम्र 62 वर्ष है। उनके तीन बेटे हैं। एक बेटा बाहर रहता है। दो बेटे किशुनपुर क्षेत्र में ईंट भट्टे पर काम करते हैं। महिला रात 9 बजे करीब घर से शौच के लिए खेतों पर गई थी।
ये भी पढ़ें: यूपी: बेकाबू ठंड में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद..बिजनौर-सहारनपुर में टूटा रिकार्ड
पुलिस ने पीड़ित महिला को डाॅक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। अपराध निरीक्षक सुरजीत कुमार का कहना है कि दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
19 साल की लड़की को नाबालिग लड़के से रेप के मामले में 10 साल की सजा
यूपी: बेकाबू ठंड में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद..बिजनौर-सहारनपुर में टूटा रिकार्ड
UP: रैपिड ट्रेन में कपल की दर्टी पिक्चर का Video Viral, स्कूल ड्रेस में छात्रा-छानबीन में जुटी पुलिस
लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और पुच्चू बनाया, फिर लाखों की शापिंग कर रफूचक्कर..
