Friday, November 21सही समय पर सच्ची खबर...

Banda: सरदार पटेल की जयंती पर पदयात्रा में उमड़ा बांदा-मगर डिप्टी सीएम का कार्यक्रम रद्द

Banda: Banda crowds in unity march on Sardar Patel's birth anniversary-Deputy CM's program cancelled

समरनीति न्यूज, बांदा: पूरे प्रदेश की तरह आज बांदा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत एकता पदयात्रा निकाली गई। यात्रा में जनमानस में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इसमें हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक और व्यापारी वर्ग के लोग शामिल हुए।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम अचानक रद्द

Banda: Banda crowds in unity march on Sardar Patel's birth anniversary-Deputy CM's program cancelled

जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में इस पदयात्रा में शामिल हुए। सभी लोगों ने लौह पुरुष सरदार पटेल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। हालांकि, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम अचानक रद्द बताया गया। इसे लेकर लोगों में निराशा रही।

ये भी पढ़ें: बांदा में झांसी के सराफा को 12 लाख का चूना लगाने वाले 4 गिरफ्तार-लाखों की नगदी-सिक्के बरामद 

दरअसल, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ही थे। पदयात्रा की शुरुआत मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक की मौजूदगी में हुई। सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और राष्ट्रगान वंदे मातरम भी गाया गया।

Banda: Banda crowds in unity march on Sardar Patel's birth anniversary-Deputy CM's program cancelled

मानव श्रृंखला शहर की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरी। फिर महाराणा प्रताप चौक पहुंची। वहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद यह पदयात्रा जेएन कालेज पर समाप्त हुई। एक भारत, श्रेष्ठ भारत और सरदार पटेल अमर रहें के नारे गूंजते रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण दुर्घटना, सास-दामाद समेत दो की मौत-दो लोग कानपुर रेफर

जनसभा को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, पद्मश्री उमाशंकर पांडे, प्रशासनिक अधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बीजेपी के जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, पूर्व सांसद भैरों मिश्रा, लवलेश सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, रजत सेठ, धनंज्य करवरिया आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा में अलग तरह का परंपरागत रैंप वाॅक-प्रतिभागियों का सम्मान   

बांदा: कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी को याद कर किया नमन

UP: स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान

बांदा में अलग तरह का परंपरागत रैंप वाॅक-प्रतिभागियों का सम्मान  

दर्दनाक: बांदा-फतेहपुर मार्ग पर रोडवेज बस और कार की टक्कर, युवक की मौत-तीन घायल

बांदा: प्लेटफार्म पर छूटे लड्डू गोपाल-अगले दिन थाने में मिले

Banda: ABVP का छात्रा सम्मेलन, ‘अबला नहीं तूफान हैं, हम भारत की शान हैं’-डॉ. विज्ञा