Tuesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

बिहार में बंपर मतदान…क्या दे रहा संदेश? पहले चरण में 64.66% वोटिंग

bumper-voting-in-bihar-

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: बिहार में पहले चरण के मतदान में आज बंपर वोटिंग हुई। सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह बना रहा। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। पहले चरण में कुल 64.66% मतदान हुआ है। इसी के साथ 1314 उम्मीदवारों की राजनीतिक भविष्य ईवीएम (EVM) में बंद हो गया है।

लालू, तेजस्वी यादव और उप मुख्यमंत्री ने डाले वोट

इनमें प्रमुख रूप से राजद नेता लालू यादव, तेजस्वी, तेज प्रताप और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत बिहार सरकार के 16 मंत्रियों का राजनीतिक भविष्य भी शामिल हैं। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर हैं। हालांकि, अभी दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना बाकी है।

सबकी नजर 14 नंवबर को होने वाली मतगणना पर

इसके बाद मतगणना 14 नवंबर को होगी। ऐसे में बिहार में पहले चरण में 64.66% बंपर मतदान क्या संदेश दे रहा है? यह बड़ा सवाल उठ रहा है। हालांकि, इस सवाल को समझने के लिए वोट ट्रेंड समझना होगा। महिलाओं की वोटिंग कुछ और कहानी गढ़ेगी। जबकि युवाओं का वोट बढ़ा है तो कुछ और संदेश होगा।

ये भी पढ़ें: अच्छी शुरुआत: बिहार में सुबह 9 बजे तक 13% मतदान- विधानसभा 2025 चुनाव का पहला चरण 

ये भी पढ़ें: BJP: बिहार चुनाव से निकलेगी यूपी की राह, मुख्यमंत्री की पीएम मोदी और शाह-नड्डा से मुलाकात..

अच्छी शुरुआत: बिहार में सुबह 9 बजे तक 13% मतदान- विधानसभा 2025 चुनाव का पहला चरण 

BJP: बिहार चुनाव से निकलेगी यूपी की राह, मुख्यमंत्री की पीएम मोदी और शाह-नड्डा से मुलाकात..