Sunday, December 7सही समय पर सच्ची खबर...

गाजियाबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, अस्पताल सामाजिक जिम्मेदारियों को भी दें प्राथमिकता

Ghaziabad: President inaugurated hospital-CM Yogi, Defense Minister and Health Minister were also present

समरनीति न्यूज, लखनऊ: गाजियाबाद में आज रविवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदिरापुरम शक्ति खंड-2 स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।

यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वह मानती हैं कि मेडिकल जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी स्वास्थ्य सेवा संस्थानों की प्राथमिक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य-सेवा, राष्ट्र-निर्माण का अभिन्न अंग है। बीमारियों से लोगों का बचाव करना तथा उनके स्वास्थ्य के स्तर को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

राष्ट्रपति ने अस्पताल का भ्रमण भी किया

मंच पर पहुंचने से पहले राष्ट्रपति ने अस्पताल का भ्रमण भी किया। वहां आधुनिक उपकरणों और बेहतर इलाज के बारे में जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी, रक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त-दुरुस्त रही।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुचीं बरेली, CMYogi ने किया स्वागत, IVRI में दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल