समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आज शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। बस चालक की लापरवाही से बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद गढ़ ब्रजघाट गंगा पुल पर दो पुलों के बीच में रामपुर डिपो की बस जाकर हवा में लटक गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी।
मुरादाबाद से दिल्ली जा रही थी रोडवेज बस
जानकारी के अनुसार, रामपुर डिपो की बस मुरादाबाद से दिल्ली के लिए जा रही थी। रास्ते में ब्रजघाट पर गंगा पुल पर चालक की लापरवाही से बस अनियंत्रित हो गई। इसके बाद गंगा पुल और उसके किनारे बने दूसरे पुल के बीच में जाकर लटक गई।
ड्राइवर की लापरवाही बनी घटना का कारण
बस का अगला हिस्सा हवा में झूलने लगा। जबकि पिछला हिस्सा पुल पर टिका रहा। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह बचाव कार्य शुरू कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें: यूपी में 7 अक्तूबर को छुट्टी-शासनादेश हुआ जारी, पढ़ें पूरी खबर..
इसके बाद क्रेन से बस को वापस पुल पर लाया गया। पुलिस का कहना है कि गंभीर लापरवाही के कारण चालक के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। बस में किसी यात्री को गंभीर चोट आने की जानकारी नहीं है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। बस चालक ने आराम के लिए ब्रेक के पास ईंट का टुकड़ा रखा हुआ था, जो ब्रेक के नीचे फंस गया। इस कारण हादसा हुआ।
ये भी पढ़ें: पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”…
यूपी में 7 अक्तूबर को छुट्टी-शासनादेश हुआ जारी, पढ़ें पूरी खबर..
पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”…