Tuesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

UP: राष्ट्रपति के स्वागत को न राज्यपाल पहुंचीं-न मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने उठाए सवाल

UP: Neither Governor nor Chief Minister went to welcome President-Congress raised questions

समरनीति न्यूज, लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को विशेष ट्रेन से एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं थीं। वहां मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू शाम को वापस दिल्ली रवाना हो गईं थीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अपने एक्स (X) एकाउंट पर टिप्पणी करते हुए मोदी सरकार को घेरा है।

UP: Neither Governor nor Chief Minister went to welcome President-Congress raised questions

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राय ने एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रपति के मथुरा पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए न तो राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंचीं और न ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि “इससे ये साफ दिखाई देता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी भाजपा सरकार को संवैधानिक पदों और देश की सर्वोच्च दलित महिला राष्ट्रपति की गरिमा की कोई परवाह नहीं है।”

UP: Neither Governor nor Chief Minister went to welcome President-Congress raised questions

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा है कि “मोदी जी, क्या दलित समाज की बेटी होने के कारण उनका सम्मान करना आपको मंजूर नहीं था?” बताते चलें कि मथुरा आगमन पर राष्ट्रपति का स्वागत करने यूपी के गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई थी।

ये भी पढ़ें: UP: वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए श्री बांके बिहारी के दर्शन  

UP: वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए श्री बांके बिहारी के दर्शन  

यूपी के डिप्टी सीएम को बिहार चुनाव का जिम्मा-सहप्रभारी बने

UP: सांसद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली डाॅ. रोहिणी ने दी आत्महत्या की धमकी

आजम खां ने कहा, ‘बेवकूफ हूं, मगर इतना भी नहीं’, बसपा में जाने के सवाल पर दिया जवाब

लखनऊ: ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ-CM Yogi ने SOP की पुस्तिकाओं का किया विमोचन

क्या क्रिकेटर रिंकू सिंह बन सकेंगे BSA? फिलहाल यह पेंच है फंसा..