समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशों पर बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला। कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल को ज्ञापन भी सौंपा। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मोहनलाल कुशवाहा हमीरपुर के बांक गांव के रहने वाले हैं।
पैलानी में हुई थी विवाहिता की मौत
उन्होंने अपनी बेटी माया की शादी फरवरी 2022 में पैलानी निवासी राहुल पुत्र पवन कुशवाहा से की थी। आरोप है कि दहेज के लिए 7 सितंबर 2025 को विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पैलानी पुलिस ने मुकदमा तो लिख लिया, लेकिन अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की।
ये भी पढ़ें: सनसनी: बांदा में क्योटरा में रेलवे पटरी पर महिला का शव मिला-छानबीन में जुटी पुलिस
पीड़िता पक्ष का कहना है कि आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को समझौते की धमकी दे रहा है। हत्या में विवाहिता का पति राहुल, देवर रोहित, ससुर पवन और सास रेनू आरोपी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा है कि एसपी ने पूरी बात सुनकर संबंधित सीओ और थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी, सीमा खान, संजय द्विवेदी दनादन, सत्य प्रकाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा में प्रधानाध्यापक का बेटे के स्कूल में हार्ट अटैक से निधन
21 साल की गुड़िया की मौत से उठे सवाल, हत्या और आत्महत्या में उलझा मामला
दुखद: बांदा में प्रधानाध्यापक का बेटे के स्कूल में हार्ट अटैक से निधन
सनसनी: बांदा में क्योटरा में रेलवे पटरी पर महिला का शव मिला-छानबीन में जुटी पुलिस