समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों में दर्दनाक घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई। एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं दो लोगों की अलग-अलग हादसों में जान चली गई। पुलिस ने तीनों ही मामलों में शवों का पोस्टमार्ट कराया है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीत पारा गांव के बच्ची लाल की पत्नी 55 वर्षीय केशकली दोपहर में खेतों पर गई थीं।
बारिश से बचने के लिए महिला..
बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी बीच पेड़ पर आकाशीय बिजली आ गिरी। चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गईं। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
बाइक की टक्कर से किसान की..
उधर, एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्राव गांव के बाबूलाल (55) को पैदल जाते समय बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक भाग गया। घायल हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एक अन्य हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ। गुरेह गांव के नरेश (27) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सुबह उनका शव मिला। मृतक के छोटे भाई गोविंद का कहना है कि मृतक नशे का लती था। अंदेशा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई है। परिवार में पत्नी नीतू और एक बेटी है।
ये भी पढ़ें: बांदा में हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर युवती ने दी जान..लिखी यह बात..
बांदा में हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर युवती ने दी जान..लिखी यह बात..
बांदा में मां के साथ पूजा को गए छात्र की केन नदी में डूबकर मौत
बर्थ-डे: बांदा में उत्साहित कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष का मनाया जन्मदिन
जौनपुर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की बस और ट्रक की टक्कर में 4 की मौत-9 घायल