
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक ने नशे में जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक महिला की सड़क हादसे में जान चली गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगाहनी गांव के जगदेव कुशवाहा के बेटे 23वर्षीय संजय ने शाम को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र की घटना
परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई अजय का कहना है कि मृतक नशे का लती था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। उधर, बदौसा क्षेत्र के तुर्रा गांव के रामसुफल की पत्नी सुधा (39) बाइक से भाई संग जा रही थीं। देहात कोतवाली क्षेत्र में गुरेह गांव के पास चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई।
ये भी पढ़ें: बांदा: ‘चारा’ से शुरू हुआ विवाद-रात में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पिता ने बेटे के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट
इससे सुधा और उनके भाई उमाशंकर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से सुधा को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के छोटे भाई रामशरन ने बताया कि सुधा कुछ दिन पहले मायके आई थीं। अपने पीछे 3 बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा में सुसाइड नोट छोड़ किशोरी ने दी जान-छानबीन में जुटी पुलिस
बांदा की शिक्षिका रश्मि अग्रवाल को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार
UPPolitics: बीजेपी से इतना नाराज क्यों संजय निषाद-क्या 2027 में बदल सकते हैं पाला!
बांदा में सुसाइड नोट छोड़ किशोरी ने दी जान-छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस में ताबड़तोड़ तबादले-44 दरोगा इधर से उधर-कई चौकी इंचार्ज बदले
