समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैवानियतभरी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक पति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए दहेज के लिए पहले पत्नी को क्रूरता से पीटा। पिटाई से जब पत्नी निक्की बेहोश हो गई, तो उसपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पिटाई और जलाते हुए वीडियो
गंभीर रूप से झुलसी हालत में निक्की को उसकी बहन ने पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान निक्की की सांसें थम गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि निक्की की बहन ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैवान पति ने बच्चे के सामने पत्नी को जिंदा जलाया।
जानकारी के अनुसार, रूपबास के भिकारी सिंह का कहना है कि उनकी बेटी कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और उसके भाई विपिन से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी जरूरत का सामान दिया गया था। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग और पति दहेज में 35 लाख रुपए मांगने लगे।
दहेज के लिए दोनों बहनों को बुरी प्रताड़ित करते थे पति और ससुराली
बताते हैं कि शादी के बाद से ही पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर लगातार 35 लाख रुपए दहेज मांगते थे। इसके लिए दोनों बहनों को बेरहमी से मारते-पीटते थे।
बेटियों के पिता ने एक और कार ससुराल वालों को दे दी। मगर इसके बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। पीड़ित परिवार का कहना है कि पंचायत में समझौता भी हुआ। मगर आरोपियों ने समझौते को नहीं माना। मृतका निक्की की बड़ी बहन कंचन का कहना है कि गुरुवार शाम करीब साढ़े 5 बजे उसकी सास दया और देवर विपिन ने मिलकर हैवानियत की हदें पार कर दीं।
दरिंदगी का वीडियो देखकर कांप गए लोग, सख्त सजा की उठी मांग
दोनों ने मिलकर निक्की को बेरहमी से पीटा। फिर सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लाकर विपिन को दिया। पति विपिन ने पत्नी निक्की के ऊपर तेल डालकर आग लगा दी। साथ ही बहन के गले पर भी हमला किया। बेरहमी से पिटाई से निक्की बेहोश हो चुकी थी। फिर आरोपियों ने निक्की को जिंदा जला दिया।
बड़ी बहन ने निक्की को बचाने की काफी कोशिश की। मगर आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। बल्कि कंचन को भी बुरी तरह से पीटा। किसी तरह बड़ी बहन कंचन ने घटना का वीडियो बना लिया था। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निक्की ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि घटना के वक्त कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भी मौके पर थे।
पुलिस ने दरिंदे पति और सास को भी किया गिरफ्तार, दो की तलाश
पुलिस ने निक्की की बड़ी बहन कंचन की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वहीं मृतका निक्की का बेटा यह कहते सुना जा रहा है कि पापा ने मम्मा को लाइटर से जलाया है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। निक्की का एक पुत्र अविश (6) है। कंचन की एक बेटी लाव्या (7) और बेटा विनीत (4) है। घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी में 22 शिक्षक बर्खास्त-FIR के आदेश..फर्जी मार्कशीट लगाकर कर रहे थे नौकरी
बड़ी खबर: यूपी में 22 शिक्षक बर्खास्त-FIR के आदेश..फर्जी मार्कशीट लगाकर कर रहे थे नौकरी
यूपी में स्कूल में हत्या, 9वीं के छात्र ने 10वी के छात्र को चाकू मारा
फेमस महिला इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन की कार में मिली डेड बाॅडी-छानबीन में जुटी पुलिस..
मक्खी निगलने के बाद करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की हार्ट अटैक से मौत
चालबाज पत्नी, भतीजे से अफेयर…पति की हत्या कर पड़ोसी को भिजवा दिया जेल