समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बरसात के मौसम में सांप के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते 24 घंटों में एक महिला समेत दो लोगों की सांप के काटने से मौत हो गई है। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर बनी है। उनका इलाज चल रहा है।
कालिंजर और गिरवां में हुईं घटनाएं
पहली घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के रेहुची गांव में हुई। वहां के 45 वर्षीय रामसुजान को खेत पर पैर के अंगूठे में सांप ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में उनकी पत्नी सुमित्रा और दो बेटे हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा में रेस्टोरेंट मालिक पर युवती से छेड़छाड़-देह व्यापार के लिए दबाव डालने का मुकदमा दर्ज
दूसरी घटना, गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में हुई। वहां 58 वर्षीय उर्मिला पत्नी बिजय बहादुर को बीती शाम सांप ने काट लिया। वह खेत पर चारा लेने गईं थीं। जिला अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इन जगहों पर 5 को सांप ने काटा
इसी क्रम में गिरवां के मऊ गांव में गीता (45) पत्नी रज्जन, चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा में वृद्धा मेड़िया (75), बिसंडा के ओरन गांव के चुन्नी लाल के बेटे 10 वर्षीय करन को भी सांप ने काटा। तिंदवारी में पूनम (18) पुत्री दरोगा, पैलानी में रामबाबू के बेटे साहिल (14) को भी सांप ने काट लिया। इन पांचों का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: बांदा में महिला को सांप ने 7 साल में 7वीं बार काटा-अस्पताल में भर्ती
बांदा में रेस्टोरेंट मालिक पर युवती से छेड़छाड़-देह व्यापार के लिए दबाव डालने का मुकदमा दर्ज
बांदा में महिला को सांप ने 7 साल में 7वीं बार काटा-अस्पताल में भर्ती
बांदा में सदर विधायक के नेतृत्व में अद्भुत विशाल तिरंगा यात्रा-हजारों कार्यकर्ता जुटे
लखनऊ-चित्रकूट: पद्मश्री डॉ. बुधेन्द्र कुमार जैन बने एम्स रायपुर के अध्यक्ष
Breaking: बांदा में दर्दनाक हादसे-महिला समेत दो लोगों की मौत से कोहराम