Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP: एनकाउंटर में ढेर हुआ रेपिस्ट-साइको किलर, बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के बाद से था फरार

in UP Psycho killer-rapist shot dead by police had raped

समरनीति न्यूज, लखनऊ: 8 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म-हत्या का आरोपी दरिंदा आज फर्रुखाबाद पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया। बताते हैं कि इस दरिंदे ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इसके बाद पुलिस की गोली से ढेर हो गया। मारे गए अपराधी पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। एसपी आरपी सिंह का कहना है कि वह पहले भी अपहरण, हत्या के मामलों में संलिप्त रहा है। घटनाक्रम यूपी के फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुआ।

बुआ के घर घूमने आई थी मासूम-फिर लापता

जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई की सुबह फर्रुखाबाद से अगवा करके एक बच्ची से दुष्कर्म हुआ था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। बच्ची का शव भोगांव थाना क्षेत्र के देवीपुर के एक खेत

in UP Psycho killer-rapist encounter in Farrukhabad
CCTV फुटैज में आरोपी।

में पड़ा मिला था। बताते हैं कि कायमगंज थाना क्षेत्र के एक किसान की 8 साल की बच्ची अपनी बुआ के घर घूमने गई थी। सुबह वह आम के बाग से गायब हो गई थी।

आरोपी पर पहले भी हत्या-अपहरण के मामले

बाद में उसका शव मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज में बच्ची को करीब 50 साल के एक अधेड़ साथ जाते देखा। पुलिस ने इस संदिग्ध की तलाश शुरू की। आज वह मुठभेड़ में मारा गया। मामले में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया मनु नाम का व्यक्ति नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के केस में वांछित था। एसपी ने बताया कि मारे गए व्यक्ति पर पूर्व में भी हत्या, अपहरण के मामले दर्ज हैं। वह साइको अपराधी था।

ये भी पढ़ें: UP: फाॅरेस्ट क्लब में यूट्यूबर लड़की से दुष्कर्म, रील बनाने साथ गए ब्लाॅगर ने की दरिंदगी

…जरा संभलकर उठाएं काॅल, लड़की ने अश्लील Video call कर वसूले कई लाख

यह कैसा प्यार : जिसके लिए लड़की से लड़का बनी, वहीं धोखा दे गई, अब आगे..

UP: फाॅरेस्ट क्लब में यूट्यूबर लड़की से दुष्कर्म, रील बनाने साथ गए ब्लाॅगर ने की दरिंदगी

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती चैम्पियंस ट्राॅफी

Lucknow: मां ने प्रेमी के साथ मिलकर 6 साल की बेटी की कर दी हत्या-रची पति को फंसाने की साजिश

सोनम बेवफा है! यूपी से इंदौर-मेघायल तक हल्ला-पति की हत्या में सोनम, प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार