

समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बांदा में बाढ़ संभावित और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। कैबिनेट मंत्री ने चिल्ला घाट के मदनपुर पंप नहर के तट पर यमुना नदी के जल प्रवाह का निरीक्षण किया।
पैलानी और चिल्ला क्षेत्र की स्थिति देखी
सिंचाई मंत्री ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व अधीक्षण अभियंता सिंचाई से संभावित क्षेत्रों के विषय में जानकारी ली। अभियंता ने उन्हें बताया कि पैलानी और सदर में अधिक बाढ़ की संभावना रहती है। मंत्री ने उन्हें इन क्षेत्रों में खास बचाव उपाय करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: UP: ‘तुम कांवड़ लेने मत जाना..’ कविता पढ़ने वाले बरेली के टीचर पर मुकदमा
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यमुना एवं केन में जल प्रवाह पर निरंतर दृष्टि रखें। नदियों के कटान वाले स्थानों को चिन्हित करने एवं उन स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं कराएं। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रीमती जे रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: ‘ओपी राजभर को गोली मार दूंगा,’ योगी के मंत्री को धमकी से मचा हड़कंप
यूपी की बड़ी खबर: अखिलेश यादव ने 3 बागी विधायकों को सपा से निकाला..
‘ओपी राजभर को गोली मार दूंगा,’ योगी के मंत्री को धमकी से मचा हड़कंप
UP: ‘तुम कांवड़ लेने मत जाना..’ कविता पढ़ने वाले बरेली के टीचर पर मुकदमा
Lucknow: विधानसभा से असंबद्ध हुए ये तीन विधायक, अखिलेश यादव ने निकाला था पार्टी से बाहर
बांदा सिंचाई विभाग में हड़कंप-मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आ रहे योजनाओं की हकीकत परखने
