समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो बाइकों की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। एक बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। बताते हैं कि मजदूरी कर लौट रहे बड़ोखर बुजुर्ग (गिरवां) के रहने वाले विनोद (25) और उनके पिता दुर्जन (45) घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सचिन (17) पुत्र नेपाली और संजय (20) पुत्र जयपाल घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया।
बड़ोखर बुजुर्ग पेट्रोलपंप के पास घटना

वहां डाॅक्टरों ने विनोद और सचिन को मृत घोषित कर दिया। विनोद के पिता दुर्जन और दूसरे घायल संजय का इलाज चल रहा है। यह हादसा आज सुबह लगभग 6 बजे गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग पेट्रोलपंप के पास हुआ। लोगों का कहना है कि दोनों बाइकों की रफ्तार 70 से 80 किमी प्रतिघंटा के बीच रही होगी। दूसरा बाइक सवार भी हादसे में घायल हुआ है।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक सड़क हादसे, महिला समेत दो लोगों की गई जान
ये भी पढ़ें: बांदा शहर में टाल में भीषण आग से हड़कंप, घंटों प्रयास के बाद दमकल ने पाया काबू-नुकसान..
बांदा शहर में टाल में भीषण आग से हड़कंप, घंटों प्रयास के बाद दमकल ने पाया काबू-नुकसान..