Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा की शिक्षिका दीप्ति पर्यावरण संरक्षण के लिए गुजरात में सम्मानित

Banda's teacher Deepti Rajput honored in Gujarat for environmental protection

समरनीति न्यूज, बांदा: अर्ली बर्ड्स IAS और ज्ञान लाइव के तत्ववाधान में पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार 2025 का आयोजन हुआ। यह आयोजन गुजरात के गांधीनगर में हुआ। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें एक बांदा की शिक्षिका दीप्ति राजपूत भी रहीं।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिका हैं दीप्ति

दीप्ति नरैनी ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका हैं। वह स्कूल की पूर्व वार्डन भी रह चुकी हैं। पेड़-पौधों से उन्हें बेहद लगाव है। यह लगाव ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कुछ खास करने के लिए प्रेरित करता रहा। उनके अतुलनीय प्रयासों को लोगों ने खूब सराहा।

गुजरात के गांधीनगर में आयोजित हुआ सम्मान कार्यक्रम

अब उन्हें गुजरात के गांधीनगर में आयोजित पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार-2025 का सम्मान मिला है। बांदा शहर के बाकरगंज मोहल्ले के सुभाष चंद्र राजपूत की बेटी दीप्ति पर्यावरण संरक्षण अवार्ड 2025 से सम्मानित हुई हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। परिचितों से बधाइयां मिल रही हैं। बताते हैं कि वह लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें: समरनीति मंच पर पर्यावरण संरक्षण पर विचार, सरकार से समाज तक क्या सोचते हैं प्रबुद्धजन, पढ़ें..

समरनीति मंच पर पर्यावरण संरक्षण पर विचार, सरकार से समाज तक क्या सोचते हैं प्रबुद्धजन, पढ़ें..