Sunday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बड़ी धोखाधड़ी: पेट्रोप पंप खोलने के नाम पर 30 लाख ठगे, FIR.. 

Banda kotwali news
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति से पेट्रोल पंप खोलने के नाम पर 30 लाख रूपए की ठगी हो गई। पीड़ित ने साइबर थाने में ठगी की रिपोर्ट लिखाई है। पेट्रोलियम कंपनी के एप पर ऑनलाइन आवेदन करने पर मुंबई का अधिकारी बनकर दो लोगों ने इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

पीड़ित ने साइबर थाने में कराई रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव के रहने वाले अनिल यादव का कहना है कि उन्होंने एक पेट्रोलियम कंपनी के एप पर पेट्रोल पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन

ये भी पढ़ें: Encounter: बांदा में बड़ी घटना-मासूम को उठा ले जाकर दुष्कर्म-फिर जंगल में छोड़ा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

किया था। आवेदन के बाद उनके पास मुंबई से दिनेशचंद्र और राहुल के नाम के दो लोगों की फोन काॅल आई। इन लोगों ने नरजिताहार में उनकी जमीन को भी देखा।

30 लाख देने के बाद संदेह-तब खुलासा

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने अपने खाते से एक बार 20 लाख और दूसरी बार 10 लाख रूपए दिए। इस तरह कुल 30 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद दोनों और रुपए मांगने लगे।

ये भी पढ़ें: बांदा में महिला कारोबारी से 44 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का बीमा एजेंट बनकर ट्रांसफर कराई रकम, FIR..

उन्होंने घर में शादी होने की बात कहकर इसमें असमर्थता जताई। बाद में उन्होंने संदेह होने पर संबंधित पेट्रोलियम कंपनी के कार्यालय में संपर्क किया। तब उन्हें जानकारी हुई कि दोनों का कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि दोनों जालसाज हैं। उन्होंने साइबर थाने में 30 लाख रुपए ठगी की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं 22 साल की शर्मिष्ठा पानोली? जिनकी गिरफ्तारी से देशभर में हो रही ममता सरकार की आलोचना..

Encounter: बांदा में बड़ी घटना-मासूम को उठा ले जाकर दुष्कर्म-फिर जंगल में छोड़ा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कौन हैं 22 साल की शर्मिष्ठा पानोली? जिनकी गिरफ्तारी से देशभर में हो रही ममता सरकार की आलोचना..