Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: कांग्रेसियों ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि 

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

Banda: Congressmen paid tribute to first Prime Minister Pandit Nehru

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी के नेता तिंदवारी ब्लाक के ग्राम दिघवट में एकत्रित हुए। वहां भारत रत्न प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी।

भारत रत्न के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि भारत को शून्य से शिखर तक पहुँचाने वाले आधुनिक भारत के निर्माता हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ही थे। कहा कि उनके योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती थी। पार्टी नेताओं ने उनके व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर संकटा प्रसाद त्रिपाठी, कालीचरण निगम, दानेंद्र सिंह, बी लाल, संतोष द्विवेदी, अशरफ उल्ला खान आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: पुलिस ने खिला-खिलाकर तस्करों के पेट से निकाला 1 करोड़ का सोना, पेट में छिपा करोड़ों का राज ऐसे खुला..

ये भी पढ़ें: बांदा में व्यापार मंडल ने दिवंगत व्यापारी साथियों को दी श्रद्धांजलि

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि