Sunday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

PM Modi, Sonia Gandhi and Rahul Gandhi paid tribute to Pandit Nehru on his death anniversary

समरनीति न्यूज, डेस्क: दिल्ली स्थित शांति वन में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर सोनिया गांधी और राहुल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शांति वन में कांग्रेस नेता सोनिया और राहुल के साथ अन्य कांग्रेस वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सभी ने देश के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सोशल मीडिया पोस्ट लिख दी श्रद्धांजलि

उधर, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर ‘विविधता में एकता’ का संदेश देने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। आगे लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।”

ये भी पढ़ें: ‘सारी जिम्मेदारी नेहरू की तो आप क्या कर रहें’-प्रियंका गांधी का संसद में पहला भाषण

ये भी पढ़ें: कुत्ते की दुम पाकिस्तान! सीजफायर का लगातार उल्लंघन-भड़के वीरेंद्र सहभाग ने कही यह बात..

कंगना रनौत को सुभाष चंद्र बोस के पोते की फटकार, ‘नेहरू-कांग्रेस से मुकाबले को इतिहास मत बिगाड़ो’