Friday, December 12सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Youth shot dead in Bisanda, Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी मौके से भाग निकले। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मुख्य हत्यारोपी अभी फरार है। हालांकि, एक अन्य नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि मुख्य हत्याभियुक्त आपराधिक प्रवृत्ति और दबंग किस्म का है। पुलिस उसकी तेजी से तलाश में जुटी है।

बिसंडा के अधरोरी गांव की घटना

जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के ग्राम अधरोरी में बीती रात करीब 9 बजे प्रमोद कुशवाहा गांव में खड़े अपनी धान रोपाई के लिए मजदूरों से बात कर रहे थे। तभी गांव का दबंग आपराधिक प्रवत्ति का अतुल रैदास अपने

ये भी पढ़ें : UP : पूजन-दर्शन को गई छात्रा से गैंगरेप, साथ गए युवक को पेड़ से बांधा 

साथियों के साथ वहां पहुंचा। उसने तमंचे से प्रमोद को गोली मार दी। गोली लगते ही वह खून से लतपत होकर गिर पड़े। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल को बांदा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा में लड़की को मोमोज खिलाने के बहाने ले गई पड़ोसी महिला, 3 ने किया गैंगरेप