Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

कौन हैं 22 साल की शर्मिष्ठा पानोली? जिनकी गिरफ्तारी से देशभर में हो रही ममता सरकार की आलोचना..

Gurugram, Who is 22-year-old influencer Sharmistha Panoli?

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: Who Is Sharmishta Panoli: कोलकाता पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक विवादित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में 22 साल की इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पानोली को गिरफ्तार किया है। पूरे देश में ममता बनर्जी सरकारी की इसे लेकर आलोचना हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वीडियो में बॉलीवुड के अभिनेताओं पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चुप रहने पर शर्मिष्ठा ने टिप्पणी की थी।

शर्मिष्ठा ने की थी आपरेशन सिंदूर पर चुप बॉलीवुड हस्तियों की आलोचना

यह टिप्पणी एक पाकिस्तानी यूजर्स की पोस्ट के जवाब में की गई थी। बताते हैं कि शर्मिष्ठा पुणे के एक लॉ विश्वविद्यालय की छात्रा हैं।

Gurugram, Who is 22-year-old influencer Sharmistha Panoli?

वीडियो डिलीट-माफी मांगी, फिर भी गिरफ्तारी-ममता सरकार की आलोचना

शर्मिष्ठा ने वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी की घोर आलोचना की थी। बताते हैं कि शर्मिष्ठा की टिप्पणी में कुछ शब्द विवादित भी  थे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शर्मिष्ठा पानोली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया। इसपर उनकी आलोचना हुई। ट्रोल की गईं, धमकियां भी मिली। कोलकाता में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई।

Gurugram, Who is 22-year-old influencer Sharmistha Panoli?

कोलकाता पुलिस 1500 किमी दूर से शर्मिष्ठा को गिरफ्तार करने गुरुग्राम पहुंची

शुक्रवार को उनको अरेस्ट किया गया। इस मामले में ममता बनर्जी की सरकार की आलोचना हो रही है। कहा जा रहा है कि कोलकाता पुलिस ने 1500 किमी दूर आकर शर्मिष्ठा को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें: मेहंदी लगे-चूड़ा पहने हाथों से नुसरत ने ली संसद की सदस्यता, मिमी चक्रवर्ती ने भी शपथ ली

जबकि शर्मिष्ठा ने अपने वीडियो डिलीट कर दिए थे। उसके लिए माफी भी मांग ली थी। लोगों का कहना है कि इसके बाद भी ममता सरकार ने पुलिस से अरेस्ट कराकर खास समुदाय के लोगों को खुश करने का काम किया है।

Gurugram, Who is 22-year-old influencer Sharmistha Panoli?

पुणे की रहने वाली 22 साल की शर्मिष्ठा पानोली, गुरुग्राम से गिरफ्तार

22 साल शर्मिष्ठा पानोली पुणे की निवासी हैं। वह पुणे के एक लॉ विश्वविद्यालय की छात्रा भी हैं। शुक्रवार को गुरुग्राम में उन्हें गिरफ्तार किया गया। हालांकि, शर्मिष्ठा ने इंस्टाग्राम पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट को हटा लिया था। एक्स के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर अपनी टिप्पणियों के लिए माफी भी मांग ली थी। उन्हें गुरुग्राम की एक अदालत में पेश किया गया। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया गया है। इस मामले में ममता बनर्जी सरकार और कोलकाता पुलिस की देशभर में आलोचना हो रही है।

ये भी पढ़ें: नुसरत का उलेमा को मुंहतोड़ जवाब, कहा-आराम करें-राजनीति नहीं, क्यों कि यह समय..

नुसरत का उलेमा को मुंहतोड़ जवाब, कहा-आराम करें-राजनीति नहीं, क्यों कि यह समय..

मेहंदी लगे-चूड़ा पहने हाथों से नुसरत ने ली संसद की सदस्यता, मिमी चक्रवर्ती ने भी शपथ ली