
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रविवार को भी कड़ाके की ठंड रही। घने कोहरे से पूरा प्रदेश ढका रहा। कोहरे की वजह से आगरा, अलीगढ़ और बाराबंकी में दृश्यता शून्य रही। वहीं कानपुर, बहराइच, अयोध्या और अमेठी में भी कोहरा के चलते दृश्यता काफी कम रही। अब सोमवार के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को कानपुर नगर, प्रतापगढ़, उन्नाव, अमेठी और रायबरेली में घना कोहरा छाया रहेगा। इन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: UP: रैपिड ट्रेन में कपल की दर्टी पिक्चर का Video Viral, स्कूल ड्रेस में छात्रा-छानबीन में जुटी पुलिस
वहीं मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 39 जिलों में ठंड बढ़ेगी। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ जिलों के पारे में गिरावट आएगी। शीतलहर का असर रहेगा।
इन जगहों पर शीतलहर बढ़ाएगी सर्दी
इन जिलों में कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, कुशीनगर, रायबरेली, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, फरुखाबाद, कानपुर देहात, एटा, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, कासगंज, मैनपुरी, एटा, औरैया व आसपास इलाके शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी में दो बड़े एनकाउंटर: अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी सिराज ढेर-बुलंदशहर में भी मारा गया ईनामी
UP: रैपिड ट्रेन में कपल की दर्टी पिक्चर का Video Viral, स्कूल ड्रेस में छात्रा-छानबीन में जुटी पुलिस
UP: सेक्स रैकेट का खुलासा-फ्लैट पर पुलिस छापा, एक काॅलगर्ल के साथ पांच युवक गिरफ्तार
लखनऊ में दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार-महकमे में मचा हड़कंप
यूपी में दो बड़े एनकाउंटर: अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी सिराज ढेर-बुलंदशहर में भी मारा गया ईनामी

