Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ग्राम प्रधान को गोली मारी, घर में घुसकर दबंगों ने की वारदात-एक गिरफ्तार

Youth shot dead in Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम दबंगों ने तमंचे से ग्राम को गोली मार दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने एक को पकड़ा, बाकी फरार

जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव के प्रधान रामलाल अपने प्लॉट पर बैठे कुछ लोगों से चर्चा कर रहे थे। बताते हैं कि तभी गांव के राघव सिंह, कुलदीप और एक अन्य व्यक्ति के साथ नशे में वहां पहुंचे। वहां प्रधान से किसी बात को लेकर बहस करने लगे। लोगों ने किसी तरह आरोपियों को वहां हटा दिया।

गोली लगने से प्रधान की हालत गंभीर

कुछ देर बाद आरोपी दोबारा वहां पहुंचे और तमंचे से घर में घुसकर प्रधान को गोली मार दी। पीड़ित प्रधान रामलाल का कहना है कि राघव सिंह ने पहले तमंचे से उनके बाएं हाथ में गोली मारी। फिर कुलदीप ने भी गोली चलाई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे।

ये भी पढ़ें: UP: 3 साल की बच्ची से हैवानियत, महिला सहयोगी समेत आरोपी गिरफ्तार

इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। बताते हैं कि भागते समय भी आरोपियों ने हवाई फायरिंग की। घटना से गांव में दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से प्रधान बुरी तरह घायल हैं। सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि आरोपित राघव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Banda: नवागत DM जे. रीभा ने चार्ज संभाला, ये बताईं प्राथमिकताएं..