Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: अलोना में टेस्टिंग में कटी नहर, गांव में दिखे बाढ़ जैसे हालात

Village submerged due to cutting of canal in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पैलानी तहसील में अलोना के खस्सी पुरवा में नहर कटान हो गया। इससे गांव में पानी घुस गया। गुरुवार सुबह गांव में पानी से बाढ़ से हालात दिखाई दिए। दरअसल, अलोना में केन कैनाल लिफ्ट परियोजना के तहत लगभग 37 साल सें बंद पड़ी 12 किमी लंबी नहर का पुनरुद्धार किया गया है।

अलोना पंप कैनाल से टेस्टिंग को छोड़ा था पानी

बताया जा रहा है कि अलोना पंप कैनाल से पानी छोड़कर इसकी टेस्टिंग की गई। छोड़े जाने के बाद पानी बहुत ही धीमा चल रहा था। कुछ देर बाद दूसरा पंप भी चालू हुआ। इससे पानी का दबाव बढ़ा और नई नहर कई जगह कट गई। नहर का पानी खस्सी पुरवा बस्ती में लोगों के घरों के सामने भर गया। सुबह लोग जागे तो जलभराव से बाढ़ जैसा नजारा देखने को मिला। इससे किसानों की गृहस्थी बर्बाद हो गई।

अधिशाषी अभियंता ने लिया संज्ञान-ठीक कराया

सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता अरविंद पांडे का कहना है कि नहर की टेस्टिंग के लिए यह पानी खोला गया था। नहर में नई मिट्टी पड़ी होने की वजह से एक जगह से बीच से कट गई। जानकारी मिलते ही ठीक करा दिया गया है। बताते चलें कि करीब 12 किमी लंबी इस नहर का डेढ़ करोड़ से ज्यादा की लागत से पुनरुद्धार किया गया है। नहर के चालू होने से क्षेत्र के हजारों किसानों को सिंचाई में काफी सुविधा होगी। किसानों के लिए फायदा का सौदा साबित होगी।

ये भी पढ़ें: यहां बाबू चला रहे महाप्रबंधक का दफ्तर…जलसंस्थान में मनमानी से पेयजल आपूर्ति प्रभावित

यहां बाबू चला रहे महाप्रबंधक का दफ्तर…जलसंस्थान में मनमानी से पेयजल आपूर्ति प्रभावित