समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जेएन कालेज में कार्यक्रम हुए। अतिथि के तौर पर बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा व तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति रहे। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी कार्यक्रम का पूरा जायजा लिया। सभी स्टालों पर जाकर व्यवस्था देखी।
अतिथियों ने विभिन्न विभागों के स्टाल का फीता काटकर शुभारंभ किया। संस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे। मौसम में सर्दी थी, फिर भी लोगों में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह था। लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम देखने पहुंचे।
संस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देश भक्ति गीतों के साथ शिव तांडव का प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने प्रदर्शन से सभी का मनमोह लिया। लोगों ने तालियां बजाकर खूब प्रशंसा की।
बुंदेलखंड का लोकनृत्य दिवारी का प्रदर्शन कर भी कलाकारों ने वाहवाही लूटी। कलाकारों का उत्साह देखते बन रहा था। बैंक द्वारा 101 समूहों को सीसीएल के तहत चेक दिया गया। 5 समूह की दीदियों को सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय की चाभी दी गई।
ये भी पढ़ें : बांदा में महिलाओं ने “करवा चौथ” से पूर्व किया रंगारंग कार्यक्रम
ये भी पढ़ें : DM साहब KFC में खो बैठे शादी से पहले सगाई की अंगूठी, ऐसे मिली वापस