Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Update : बांदा में डिप्टी CM का विपक्ष पर प्रहार, कहा-25 साल तक देश-प्रदेश में रहेगी भाजपा सरकार

Deputy CM in Banda : Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya inaugurated schemes in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज बांदा के जीआईसी मैदान से विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल तक भाजपा देश और प्रदेश में रहेगी। कोई हिला नहीं पाएगा। दरअसल, करोडो़ं की सड़क योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मौर्य बांदा आए थे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। कहा कि जनता ने वोट के रूप में जो भरोसा और जिम्मेदारी दी है, उसे विकास के रूप में लौटा रहे हैं।

विपक्षी सरकारों को बताया बदहाली का जिम्मेदारी

उन्होंने बुंदेलखंड की गरीबी के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इन सरकारों में सरकारी धन की जमकर लूट हुई। यही वजह रही कि बुंदेलखंड के लोगों के हिस्से में गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी आई।

Deputy CM in Banda : Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya inaugurated schemes in Banda

कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब जनता के खाते में सीधे योजनाओं का पैसा भेजने की व्यवस्था की है। लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिलने लगा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में बुंदेलखंड में रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे।

बच्चों-युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं

कहा कि बच्चों व युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एपीजे अब्दुल कलाम पथ योजना चलाई जा रही है। इसी तरह शहादत देने वाले सैनिकों व पुलिस कर्मियों के नाम पर जय हिंद वीर पथ योजना संचालित हो रही है।

ये भी पढ़ें : UP Police Big Action : आबकारी इंस्पेक्टर व दो सिपाही गिरफ्तार, तस्कर से बड़ी डील का आरोप 

इसके साथ ही पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मेजर ध्यानचंद्र विजय पथ योजना चलेगी। इन योजनाओं के माध्यम से उनके घरों तक सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। सड़कों के किनारे औषधि युक्त पौधों को तैयार कर रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से आने वाले 2022 के चुनाव में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराने की अपील की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय समेत अन्य बाजपा नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Update-बड़ी खबर : पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी व राजभर गिरफ्तार, जेल भेजे गए