Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP : उत्तर प्रदेश में कल 81 जगहों पर मतगणना, 10 बजे से परिणाम..

tomorrow in UP Counting of Lok Sabha Elections 2024

समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना कल उत्तर प्रदेश में 81 जगहों पर होगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। इसके लिए यूपी के 75 जिलों में कुल 81 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि सुबह 10 बजे तक कुछ सीटों पर रिजल्ट आने शुरू हो जाएंगे। आज यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार ने ज्वाइंट प्रेसवार्ता करते हुए इसे लेकर जानकारी साझा की।

देश में 543, UP में 80 सीटों के लिए काउंटिंग

लोकतंत्र के महापर्व में कल यानी 4 जून को बड़ा दिन होगा। देश की 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे सामने आएंगे। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। यूपी के 75 जिलों में कुल 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया है कि यूपी में कुल 81 जगहों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : ‘हवेली’ में आब्जर्वर की कढ़ाई पनीर में निकली हड्डी, मची खलबली-होटल सील 

पूरी मतगणना पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है, ताकि अनावश्यक भीड़ न लगे। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। इनर सर्किल में सीआरपीएफ तैनात रहेगी।

यूपी में 851 प्रत्याशियों के बीच है मुकालबला

बताते चलें यूपी की कुल 80 सीटों पर चुनाव हुए हैं। इन सीटों पर 851 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ है। इनमें से 80 महिला उम्मीद हैं। यूपी में सबसे ज्यादा प्रत्याशी घोषी लोकसभा सीट पर हैं। इनकी संख्या 28 हैं। बताया कि पोस्टल बैलेट की मतगणना आरओ मुख्यालय के मतगणना स्थल पर होगी।

ये भी पढ़ें : UP : नीचे अस्पताल-ऊपर सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां..