Monday, March 30सही समय पर सच्ची खबर...

UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित-नेहा पांचाल ने किया टॉप

Uttar Pradesh Public Service Commission
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज-(फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, लखनऊ: UP PCS Result: यूपी पीसीएस का रिजल्ट घोषित हो गया है। नेहा पांचाल ने यूपी PCS में टॉप किया है। खास बात यह है कि 10 टाॅपर में 6 लड़कियां हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार रात सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया है।

10 में 6 टाॅपर लड़कियां

नेहा पांचाल ने इस परीक्षा में टॉप किया है। वहीं उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी को दूसरा स्थान मिला है। खास बात यह है कि शीर्ष 7 टाॅपर में छह लड़कियां हैं।

ये भी पढ़ें:UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर..

परीक्षा में तीसरे स्थान पर अभय प्रताप सिंह, चौथे पर अनामिका मिश्रा, 5वें पर नेहा सिंह, छठे पर दीप्ति वर्मा, 7वें पर पूजा तिवारी, 8वें पर अनुराग पांडे, 9वें स्थान पर शुभम सिंह और 10वें स्थान पर आयूष पांडे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: UPSC 2024 Result: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप कर रचा इतिहास, सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम..

लोक सेवा आयोग से दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्य परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी 2026 को  जारी हुआ था। इसमें 2719 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ था। परीक्षा के बाद साक्षात्कार 26 फरवरी से 23 मार्च तक हुए। इसके बाद फाइनल रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: NEET-2025 टाॅपर बने महेश केसवानी, यूपी में मुक्तेश तन्मय टाॅपर  

NEET-2025 टाॅपर बने महेश केसवानी, यूपी में मुक्तेश तन्मय टाॅपर