Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी : यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एक दरोगा की मौत, दूसरा घायल

Police vehicle collides with tree two constables injured in Banda

समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। इससे कार सवार एक उप निरीक्षक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे उप निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ।

एक अन्य दरोगा घायल

बताया जाता है कि कार सवार दोनों दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बाजना टोल चौकी इंचार्ज निर्दोष सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां दरोगा राबिन तेवतिया की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : इटावा : अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा- 2022 में गठबंधन नहीं, सरकार बनी तो चाचा शिवपाल मंत्री

वह बुलंदशहर जिले के भटौना के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग इस वक्त आगरा जिले के फतेहाबाद थाने में थी। वहीं दूसरे दरोगा जितेंद्र की हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताते हैं कि कार नोएडा की ओर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा माइलस्टोन-66 के पास हुआ। कार के परखच्चे उड़ गए।

ये भी पढ़ें : यूपी में दो दरोगाओं की सड़क हादसे में मौत, सरकारी काम से हाइकोर्ट जाते वक्त हादसा