Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP Weather : मौसम विभाग ने बताया, कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड-कई महानगरों में कोहरा

UP Weather news

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम ने अब तेजी से करवट बदली है। कई महानगरों में कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कोहरे से कई जगह वाहनों के पहिए थम से गए हैं। आज गुरुवार को लखनऊ और कानपुर समेत कई महानगरों में कोहरा छाया गया। बुधवार सुबह भी इसी रह कोहरा छाया रहा था। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।

मौसम विभाग का यह अनुमान

दरअसल, बुधवार को पूरे प्रदेश में पहली बार इस सीजन का कोहरा नजर आया। इसके बाद गुरुवार को भी यही नजारा रहा।

UP Weather news

लखनऊ-कानपुर की बात करें तो कोहरा तो खूब छाया है लेकिन ठंड में अभी तेजी नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ ही दिनों में ठंड तेजी से बढ़ सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचाई वाले

क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना भी है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पहाड़ी इलाकों से हो कर आने वाली हवाएं यूपी के मौसम को भी ठंडा करेंगी। अच्छी बात यह है कि इन हवाओं की गति तेज होने से प्रदूषण की परत भी हटेगी। ऐसे में दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें : यूपी में एक IAS और 3 PCS अधिकारी सस्पेंड, योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई