Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

UP : नोएडा से बांदा जेल लाया गया माफिया रवि काना, गर्लफ्रेंड के साथ हुआ था गिरफ्तार

UP : Mafia Ravi Kana brought from Noida to Banda jail

समरनीति न्यूज, बांदा : दिल्ली एयरपोर्ट पर अप्रैल में गर्लफ्रैंड के साथ गिरफ्तार हुए स्क्रैप माफिया रवि काना को नोएडा से बांदा जेल में शिफ्ट किया गया है। प्रशासनिक आधार पर नोएडा जेल से उसे शनिवार रात बांदा जेल लाया गया। जेल अधिकारी अलर्ट हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर गर्लफ्रैंड के साथ हुआ था गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार स्क्रैप माफिया रवि काना पर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 कोतवाली में गैंगस्टर का मामला दर्ज है। उसे अप्रैल में दिल्ली एयरपोर्ट से महिला मित्र के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी गर्लफ्रैंड काजल झा पर भी गैंगस्टर का मामला चल रहा है।

लड़कियों को अफीम चाटते हुए रील बनाना पड़ा भारी, दो बहनें हुईं गिरफ्तार-तीसरी नाबालिग

बताते हैं कि उसपर 25 हजार का ईनाम था। वह भागकर थाइलैंड चला गया था। वापस लौटते ही पुलिस ने उसे धर-दबोचा। जेल में उसे आम कैदियों की तरह रखा गया है। सामान्य कैदियों की तरह ही खाना दिया जा रहा है। वहीं बांदा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 30 कैदियों को प्रशासनिक आधार पर सेंट्रल जेल नैनी प्रयागराज में शिफ्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : Banda : घर से बुला ले गए थे दोस्त-फिर नहीं लौटे नीरज, सर्वोदयनगर में अज्ञात शव का मामला