Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव को जिंदा जलाने की कोशिश की, हालत गंभीर  

अस्पताल में भर्ती यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव बाएं तथा दाहिनी ओर उनकी फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, जौनपुर : यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव के साथ आज बड़ी अनहोनी हो गई। उनके ससुरालियों ने दुस्साहस की सारी सीमाएं लांघते हुए उनको जिंदा जलाने की कोशिश की। पूर्व मंत्री संगीता को बुरी तरह से पीटने के बाद ससुरालियों ने उनके उपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वहां से फरार हो गए।

ससुरालियों पर लगाया रूपये मांगने का आरोप, मारपीट भी की गई 

गनीमत रही कि उनकी चीख सुनकर पास के कमरे में मौजूद उनकी जेठानी ऐन मौके पर वहां पहुंच गईं। उन्होंने आग बुझाकर संगीता को अस्पताल पहुंचाया। घटना रविवार देर रात की है। बताते चलें कि सपा सरकार में राज्यमंत्री रहीं संगीता यादव को आग से जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ेंः शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो व फोटो की वायरल  

संगीता यादव अपने सास ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों ने उन्हें कमरे में से बुलाकर उनके हाथ बांध दिए। इसके बाद उनके उपर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दी। दूसरे कमरे में सो रहीं उनकी जेठानी ने संगीता की चीख सुनी और किसी तरह आग बुझाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ेंः कानपुरः हाईप्रोफाइल महिला ने रियल स्टेट कारोबारी को लगाया करोड़ों का चूना, फिर हुआ यह…

पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। घायल संगीता ने बताया है कि ससुराल वाले आए दिन उनसे रुपयों की मांग करते थे। इसके लिए मारते-पीटते भी थे। उधर, जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एसके पांडे ने बताया है कि संगीता यादव को गंभीर हालत में उनके यहां भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है।