Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बाढ़: कानपुर मार्ग बंद-यमुना का तांडव-केन शांत, मगर चंद्रावल बढ़ा रही दिक्कत-पढ़ें पूरी खबर

Banda DM J. Reebha visiting flood affected areas in Banda
बाढ़ क्षेत्र में पानी के बीच से निकलतीं डीएम श्रीमति जे.रीभा।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बाढ़ के हालात हैं। जिले में यमुना नदी खतरे के निशान से 2.43 मीटर ऊपर बह रही हैं। वहीं केन में जलस्तर तो बढ़ा है लेकिन खतरे के निशान शांत है। वहीं हमीरपुर से आने वाली चंद्रावल नदी का बहाव और जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में यमुना, केन और चंद्रावल नदियों तथा उनके नालों के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। कानपुर जाने वाले मुख्य मार्ग (बाया चिल्ला) पर भी पानी चल रहा है। बांदा जिलाधिकारी श्रीमति जे.रीभा ने बाढ़ क्षेत्र में पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

पुलिस ने जारी की रूट एडवाइजरी-सिंचाई विभाग का ताजा अपडेट

Banda DM J. Reebha visiting flood affected areas in Banda
बाढ़ क्षेत्र में बांदा डीएम श्रीमति जे.रीभा।

डीएम श्रीमति रीभा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बचाव कार्य जारी रखें। राहत सामग्री के वितरण में देरी न करें। उधर, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इन मार्गों पर ट्रैफिक बंद कर दिया है। पैदल व दो पहिया वाहनों के आगमन को भी रोक दिया गया है। बाढ़ से खतरे को देखते हुए पुलिस एडवाइजरी भी जारी की है।

ये भी पढ़ें: बांदा सिंचाई विभाग में हड़कंप-मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आ रहे योजनाओं की हकीकत परखने

वहीं सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता अरविंद पांडे का कहना है कि केन नदी खतरे के निशान से नीचे आ गई है, लेकिन यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग डेढ़ मीटर ऊपर है।

Banda DM J. Reebha visiting flood affected areas in Banda
बाढ़ क्षेत्र में बांदा डीएम श्रीमति जे.रीभा।

संभावना जताई कि आने वाले 48 घंटे में यमुना में भी जलस्तर कम हो सकता है। ईई राजेश कुमार ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आने वाले कुछ घंटों में नदियों का जलस्तर घटेगा।

 इन मार्गों पर रोका गया ट्रैफिक, नए यातायात रूट के लिए पढ़ें पूरी खबर..

बांदा से चिल्ला घाट होते हुए कानपुर जाने वाले मार्ग पर ललौली की तरफ मुख्य मार्ग पर और पपरेंदा से चिल्ला के बीच तारा डेरा में भी

ये भी पढ़ें: लखनऊ में ASP की पत्नी ने किया सुसाइड-छानबीन में जुटी पुलिस

मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी आ गया है। इस कारण बांदा-चिल्ला-ललौली मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

कमासिन-राजापुर के बीच मंदाकिनी नदी में बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग में पानी..

in Banda bus owner missing-scooty found on Ken river bridge-divers searching for it

उधर, बांदा-बबेरू-राजापुर मार्ग में कमासिन-राजापुर के बीच मंदाकिनी में बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है। इस मार्ग से भी वाहनों और पैदल लोगों का आवागमन बंद किया गया है।

बांदा-हमीरपुर बाया पपरेंदा मार्ग पर भी बाढ़ के चलते वाहनों का आवागमन रुका

इसी तरह हमीरपुर जिले में भी यमुना और बेतवा नदी में बाढ़ के हालात हैं। इस वजह से बांदा के पपरेंदा से हमीरपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को बंद कर दिया गया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज के लिए बेंदाघाट पुल या बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जाया जा सकता है। जलमग्न मार्गों और रपटों से वाहन न ले जाएं। न ही इन मार्गों से पैदल जाने के खतरा मोल लें।

ये भी पढ़ें: बांदा में बाढ़, डीआईजी-कमिश्नर और DM-SP ने किया क्षेत्रों का दौरा-दिए जरूरी निर्देश

बांदा में छात्रा से गैंगरेप-कोचिंग से लौटते समय टेंपो चालक ने साथी संग की वारदात, एनकाउंटर में गिरफ्तार

बांदा में बाढ़, डीआईजी-कमिश्नर और DM-SP ने किया क्षेत्रों का दौरा-दिए जरूरी निर्देश