
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज सोमवार को एटा जिले में एक बड़ी वारदात हो गई। एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। एक की हालत गंभीर है। पुलिस छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के मुखिया आंखों के डाॅक्टर थे। हत्यारों ने डाॅक्टर समेत चार लोगों को निशाना बनाया। तीन की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है।
वारदात से पूरे इलाके में फैली सनसनी
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नगला प्रेमी के रहने वाले डाॅ. गंगा सिंह यादव (75) के घर में सोमवार घर में घुसकर हमला हुआ। इसमें तीन लोगों की हत्या कर दी। चौथी घायल वृद्ध महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वारदात में डा. गंगा सिंह और उनकी पत्नी श्यामा देवी (70), पुत्रवधू रत्ना (42), पौत्री ज्योति (20) पर हमला किया है।
ये भी पढ़ें: UP: ‘अश्लील वीडियो देखते हो, अभी जेल भेजता हूं’, ऐसा बोलकर युवक से ठगे ₹17 हजार
पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम और डाॅग स्क्वायड की सहायता से भी सबूत जुटाए। बताया जा रहा है कि मृतक गंगा सिंह का नाती देवांश जब स्कूल से लौटा तो घर के दरवाजे खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो खून से सने शव पड़े मिले। बच्चा चीखता हुआ बाहर की ओर भागा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: भक्ति या शक्ति प्रदर्शन? बांदा में पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में कुछ को VVIP ट्रीटमेंट और बाकियों को..
यूपी में बड़ी वारदात: थाने में दिनदहाड़े हत्या-पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया-हड़कंप
UP: ‘अश्लील वीडियो देखते हो, अभी जेल भेजता हूं’, ऐसा बोलकर युवक से ठगे ₹17 हजार
यूपी: दो होटलों में देह व्यापार का खुलासा, 7 युवतियों समेत पकड़े गए 15 लोग
मॉडल की संदिग्ध हालात मौत-गले व प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान, मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में..
