समरनीति न्यूज, बांदा : लगभग 12 दिन पहले एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी थी। अब पत्नी की मौत से आहत पति ने भी बीमार होकर दम तोड़ दिया है। मृतक ने अपनी बहू के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया था। मामले में हत्यारोपी बहू पहले से जेल में है। उधर, पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है। वहीं परिजनों का कहना है कि पत्नी की मौत से वह काफी परेशान थे।
शाहपुर सानी गांव का मामला
जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव निवासी गोमती की 25 सितंबर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बाद में खुलासा हुआ था कि बहू गुड़िया उर्फ सरोजा ने ही घरेलू कलह में अपनी सास की चक्की की पटिया मारकर हत्या की थी।
यह है पूरी घटना
पुलिस ने पति ओमकार की तहरीर पर मुकदमा लिखकर बहू को जेल भेजा था। अब खबर आई है कि पत्नी की मौत से परेशान ओमकार ने भी दम तोड़ दिया है। उनके बेटे रोहित ने बताया कि पिता ओमकार, मां गोमती की हत्या के बाद से काफी व्यथित थे। इसी सदमे में उनकी तबीयत बिगड़ी।
पुलिस बोली..
बाद में जिला अस्पताल से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। रविवार को ओमकार का शव लेकर रोहित गांव पहुंचे। उन्होंने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। उधर, बदौसा थानाध्यक्ष जयचंद्र का कहना है कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। मृतक के पुत्र की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
संबंधित मुख्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.. : UP : सास की हत्या कर पति से बोली पत्नी, मां ने सिर पटक कर दे दी जान, फिर ऐसे खुला राज..