Sunday, April 12सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी बुंदेलखंड के कद्दावर पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने राजनीति से लिया सन्यास

Former UP minister Badshah Singh retired from politics

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी बुंदेलखंड के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा की है। बुंदेलखंड में 4 बार के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे बादशाह सिंह इस समय सपा में सक्रिय थे। बादशाह सिंह के सन्यास लेने से सभी हैरान हैं। बताते चलें कि लगभग 40 साल तक राजनीति में सक्रिय रहे पूर्व मंत्री बादशाह कद्दावर नेता रहे हैं। बुंदेलखंड के वोटरों पर उनकी खासी पकड़ रही है।

40 साल तक राजनीति में रहे सक्रिय

बुंदेलखंड की राजनीति में 40 साल से सक्रिय रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह बड़े स्थानीय नेता हैं। उन्होंने फेसबुक पर सन्यास लेने की बात करते हुए वीडियो वायरल किया है। वह अलग बुंदेलखंड राज्य की भी मांग उठाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: UP BJP: योगी-पंकज मुलाकात और तावड़े आज लखनऊ में…चर्चाएं तेज

हमीरपुर के कस्बा खरेला के रहने वाले कुंवर बादशाह सिंह ने वर्ष 1985 में राजनीति में कदम रखा। अपने वीडियो में पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने 40 वर्ष से राजनीतिक जीवन में एक कार्यकर्ता की हैसियत से काम किया।

जमीनी पकड़ वाले नेता, 4 बार विधायक

अब सक्रिय राजनीति से  सन्यास ले रहा हूं। बादशाह सिंह बुंदेलखंड के वोटरों का खासी पकड़ रखते हैं। उनकी राजनीति जमीन से जुड़ी रहने वाली रही।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसें

कांग्रेस राजनीतिक शुरू कर भाजपा और बसपा में बड़ी पारी खेली। अब सपा में सक्रिय थे। इसी बीच उनके अचानक सन्यास की खबर से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी है। साथ ही उनके समर्थक भी हैरान हैं।

ये भी पढ़ें: UP BJP: योगी-पंकज मुलाकात और तावड़े आज लखनऊ में…चर्चाएं तेज

UP BJP: योगी-पंकज मुलाकात और तावड़े आज लखनऊ में…चर्चाएं तेज