Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP Board Result: 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने टाॅपर

UP Board Result: Yash Pratap Singh is topper in 10th and Mehak is topper in 12th

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 54 लाख बोर्ड परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आ गया है। यूपी बोर्ड ने प्रेसकांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया है। 10वीं में जालौन के यश और 12वीं प्रयागराज की महक जायसवाल ने यूपी टाॅप किया है।

10वीं में 90.11 % और इंटर में 81.15 % रिजल्ट

10वीं में 91.11% परीक्षार्थी पास हुए हैं। जालौन के उमरी गांव यश ने यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 97.83 % अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टाॅप किया है। उन्होंने बिना कोचिंग के यह सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़ें: UPSC 2024 Result: बांदा की बेटी सांभवी बनीं IAS, परिवार में खुशियां छाईं 

वह उमरी गांव के श्रीमति रसकेंद्रीय इंटर कालेज के छात्र हैं। उनके पिता विनय प्रताप सिंह इसी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 81.15 % परीक्षार्थी पास हुए हैं। प्रयागराज की छात्रा महक जायसवाल ने 97.20% अंक हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में टाप किया है।

UPSC 2024 Result: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप कर रचा इतिहास, सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम..

UPSC 2024 Result: बांदा की बेटी सांभवी बनीं IAS, परिवार में खुशियां छाईं