समरनीति न्यूज, बांदा: मटौंध थाना क्षेत्र के खैरार रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जाता है कि आज शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति की क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पहचान कराने में जुटी पुलिस
बताते हैं कि शव से धड़ अलग था। एक हाथ और एक पैर भी कटा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताते हैं कि उसने
UP: बांदा में फेयरवेल नहीं तो सड़कों पर छात्रों ने की स्टंटबाजी, हूटर बजाकर दौड़ाईं कारें-पुलिस..
भूरे रंग की जैकेट, आसमानी कलर का इनर, ग्रे कलर की पैंट, काले रंग के जूते पहने हैं। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मौके पर इकट्ठा हुए लोग शव नहीं पहचान सके हैं। फिर भी आसपास क्षेत्र में पूछताछ कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: सरकारी कार्यालय में कर्मचारी ने लगाई फांसी, उत्पीड़न का आरोप